फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने मनाया संभवनाथ का गर्भ कल्याणक

विज्ञापन
बिल्सी में संभवनाथ के गर्भ कल्याणक पर पूजा करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को भगवान संभवनाथ का गर्भ कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले जैन अनुयायियों ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किया गया।
विज्ञापन

जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रीत जैन सोनी ने बताया कि जो व्यक्ति विधान करता और कराता है, उसका मन एवं आत्मा हर समय शुद्ध बनी रहती है। मन को शांति मिलती है। विधान का फल इतना फलदायक है कि बडे़ से बड़ा कष्ट भी दूर हो जाता है। विधान करने से शत्रुओं का नाश होता है। धन संपदा को बढ़ाता है और आपसी बैर भाव दूर होते हैं। विधान में पूजा करने से श्रद्धालुओं को अलग से आनंद की प्राप्ति होती है। जीवन में हर समय खुशी रहती है। इस मौके पर अनिल जैन सोनी, रीता जैन, सुनील जैन, प्रशांत जैन, अनुपम जैन, निखिल जैन, प्रभात जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें