फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में सतरंगी टीम अव्वल

विज्ञापन
बिल्सी के मनोकामना स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। गल्ला मंडी रोड स्थित आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा छह की सतरंगी टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा आठ की चंद्रमुखी टीम को दूसरा एवं स्नो वाइट और सिमोना टीम को तृतीय स्थान दिया गया। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे अंदर छिपी प्रतिभा का तेजी से विकास होता है और झिझक भी खत्म हो जाती है। बाद में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने सफल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही होली के महत्व को समझाया। इस मौके रुचिता रानी, रेनू रानी, बबली कुमारी, शालिनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें