फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर हुए जगराते में भजनों पर झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
उझानी में शिव मंदिर पर जगराते में भजनों पर झूमतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव शक्ति मंदिर पर मंगलवार को महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के जगराते की धूम रही। आचार्य प्रभुदास प्रवीण महाराज ने शिव की महिमा का संगीतमय गुणगान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के पूजन के साथ शाम सात बजे हुई। मंदिर परिसर में आचार्य प्रभुदास प्रवीण महाराज ने मंत्रोच्चार किया। मुख्य यजमानों संजीव कुमार सक्सेना ‘अंशू’ और विजय सक्सेना ने परिवार के साथ हवन में आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद भोले बाबा के जगराते में आचार्य ने संगीतमय गुणगान कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने शिव विवाह की कथा भी सुनाई। भक्तों में शोभना मिश्रा और शोभित सक्सेना ने भी भजन सुनाए। राधाकृष्ण के भजन भी सुनाए गए। देर रात आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अर्पणा सक्सेना, अटल गुप्ता, विवेक यादव, आरती सक्सेना, कमलेश, सनी अनेजा आदि समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें