फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाया बड़े हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
वार्षिकोत्सव समारोह में नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज के बड़े हनुमान मंदिर का सातवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। धार्मिक कार्यक्रम शनिवार देर रात तक चले। अपराह्न में महंत राजीव लोचन की मौजूदगी में यजमानों ने हवन-पूजन कराया। लोक कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित की गईं। कीर्तन मंडली के कलाकारों ने भजनों पर नृत्य से समां बांध दिया।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा ने पूजन किया। इसके बाद हनुमान जी को रोट अर्पित किया गया। हवन के दौरान महंत राजीव लोचन महाराज ने मंत्रोच्चार किया। कन्याओं को भोज कराया गया। शाम को भजन संध्या हुई। देवी और देवताओं की झांकियां भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। बालिकाओं ने दीप यज्ञ भी कराया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद पाया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप चंद्र गोयल, पंकज सक्सेना, गिरीश पाल सिंह, संजीव कुमार शर्मा, अजब सिंह, आनंद मिश्रा, प्राचुल शर्मा, गुनगुन शर्मा, मिष्ठी, सूर्य प्रकाश शर्मा, आन्या शर्मा, वंश शर्मा, अजब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें