अगोल में शिव मंदिर पर हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। गांव अगोल स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में बने शिव मंदिर पर बुधवार को माघ माह की पूर्णिमा पर बाबा के भक्तों ने भंडारा किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों के लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।
यहां सबसे पहले कन्याओं को भोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरू हुआ। इसको सफल बनाने में गांव नेम सिंह, लल्लू सिंह शाक्य, ओमकार, अरविंद कुमार, अजय सिंह, गंगासिंह, गेंदनलाल मौर्य, राजकुमार, विद्याराम, देशपाल पुजारी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद