बिल्सी के खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर की श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर के खैरी रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर पर माघ माह में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा के प्रसाद को ग्रहण किया।
भक्तों ने सबसे पहले बाबा को भोग लगाया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया। बाबा का प्रसाद लेने के लिए लोगों की काफी देर तक लाइन लगी रही। माघ माह को ईश्वर का माह कहा जाता है। इसमें भक्तों को पूजा कर प्रसाद वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस माह में लोग बाबा की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा कर भंडारा कराते हैं। भंडारा सफल बनाने में समिति के रूपेश शर्मा, हर्षित माहेश्वरी,कौशल देवल, रितिक देवल, अमन गुप्ता, गौरव देवल, चिराग मस्ताना, विशाल शाक्य, हिमांशु शाक्य, शुभम माहेश्वरी, राघव गुप्ता, निशान्त देवल, रितिक माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। संवाद