फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा से मनाया गया। सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में सबद कीर्तन किया। नगर कीर्तन के जरिये गुरु का संदेश पूरे समाज में प्रसारित किया। दूरदराज से आए अखाड़ों ने शोभायात्रा में करतबों के जरिये सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले निशान साहिब को नया चोला पहनाया गया। पवित्र ग्रंथ को विधि-विधान के साथ फूलों से सुसज्जित पालकी पर विराजित कर रवाना किया गया। रथ के आगे पंच प्यारे अगुवाई कर रहे थे तो युवा पालकी के आगे सड़क साफ करते चल रहे थे।
शोभायात्रा में समाज के लोगों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। वहीं अलीगढ़ के गुरु गोविंद सिंह विजय खालसा नेशनल गतका ग्रुप के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन दिखाकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही शेर पंजाब ढोल भी शोभायात्रा में शामिल रहा तो स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। शहर में शोभायात्रा का कई जगह जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, रजनी अनेजा, ग्रीश जुनेजा, मंजीत सिंह, प्रतिपाल सिंह, हरभजन सिंह, प्रेम कुमार जुनेजा, भूषण अनेजा, संजय कोचर व अशोक खुराना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें