फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में अजय कुमार अव्वल

विज्ञापन
उझानी में वाद-विवाद प्रतियोगिता में जुटे बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति परिदृश्य में उम्मीदवारों के व्यक्तित्व पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने खुलकर विचार रखे। कहा-उम्मीदवार जनहित की आवाज बनने वाला होना चाहिए। जीतने के बाद वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा या नहीं यह भी देखना चाहिए। प्रतियोगिता में अजय कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता बुधवार पूर्वाह्न शुरू हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने प्रतियोगिता शुरू होने पर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. त्रिवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को चुनावी माहौल के बारे में अवगत कराया। कहा- मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार का इस्तेमाल करने से पहले उम्मीदवार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर गौर करना आवश्यक हो जाता है। प्रतियोगिता में 15 से अधिक छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए अपने विचार रखे। प्रतिभागियों में अजय कुमार ने प्रथम स्थान पाया। रोजी द्वितीय और अमन कुमार को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. शिल्पी पांडेय, डॉ. त्रिवेंद्र सिंह और दौलतराम रहे। विजेता छात्र और छात्राओं को महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एमएसए अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए। संचालन उप प्राचार्य शिशुपाल सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें