फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जो कांटे बो के जमीं से गुलाब मांगते हैं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश की ओर से इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित मुशायरे और कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, वसीम बरेलवी ने किया। सोमवार देर रात तक कवियों और शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

शायर वसीम बरेलवी ने पढ़ा कि अजीब लोग हैं इन पर तो रहम आता हैं, जो कांटे बो के जमीं से गुलाब मांगते हैं।
शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा कि वतन बचाने का वक्त है ये मकां बचाने की फिक्र छोड़ो, मेरे भी हाथों में दे दो परचम मेरे बुजुर्गों।
संपत सरल ने सुनाया-जहां पनघट सी चहल पहल थी, वहां मरघट सा सन्नाटा पसर गया।
हाशिम फिरोजाबादी ने सुनाया कि जो न अब तक हुआ कर दिखाएंगे हम गैर को भी गले से लगाएंगे।
डॉ. अजय अटल ने पढ़ा-संघर्षों से मोम हुए हैं पत्थर के आसन, सदा झुके हैं जनता के पैरों में सिंहासन। आबाद सुल्तानपुरी, असद बस्तवी, विकास बौखल, नदीम फर्रुख, यासिर सिद्दीकी, आजाद प्रतापगढ़ी, शहजादा कलीम, ज्योति त्रिपाठी आदि ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी, हाजी रईस अहमद, पूर्व विधायक आशीष यादव, सिनोद शाक्य, बृजेश यादव, फखरे अहमद शोबी, अवनीश यादव, यासीन गद्दी, भानु प्रकाश यादव, स्वाले चौधरी, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें