फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में अजीना, अरीबा व अक्षिता अव्वल

विज्ञापन
उझानी में विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद शिक्षक और शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे शैक्षिक और सांस्कृतिक सप्ताह के तहत चौथे दिन भी बच्चों की प्रतियोगिताओं की धूम रही। नृत्य में अजीना, अरीबा और अक्षिता ने प्रथम स्थान पाया। कलर कोडिंग में कृष्णा अव्वल रहा। प्रतिभागियों का डाकघर की सहायक अधीक्षक भावना तिवारी ने उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने पर डाकघर की सहायक अधीक्षक भावना तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को डांस के टिप्स दिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बचत दिवस की उपयोगिता के बारे में भी अवगत कराया। प्ले ग्रुप के प्रतिभागियों में अजीना प्रथम, आयुषी द्वितीय, एलकेजी में अरीबा प्रथम, वंश द्वितीय और अर्पित तृतीय, यूकेजी में अक्षिता प्रथम, कनक द्वितीय, आयांश और अर्शनूर को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल का नेतृत्व काजल श्रीवास्तव ने किया।
शुक्रवार को कलर कोडिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें कृष्णा यादव, अक्षिता, आदि, अरीबा और अलशिफा प्रथम, शाहबाग आयांश, अजीना, आयुषी गुप्ता और अरीबा द्वितीय, आरब कश्यप, इनायत और वंश को तृतीय स्थान मिला। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने प्रतिभागी बच्चों से प्रतियोगिता को लेकर संवाद किया। इस मौके पर विमल कुमार, पूजा शर्मा, शिवानी शर्मा, अदिति वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें