फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 दीये जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। युवा मंच संगठन की ओर से पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित शहीद स्थल पर शहीद भारतीय जवानों एवं भारतीय पुलिस जवानों को 2100 दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आरआई पंकज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों की शहादत को नमन किया। ओम शांति ओम के पवित्र मंत्रों का 2100 बार जाप किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के साथ समस्त युवाओं ने संकल्प लिया कि वे जाति धर्म व भेद-भाव से हटकर देश के लिये समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि देशप्रेमियों का धर्म देशभक्ति है जिसे कोई नकार नहीं सकता। कार्यक्रम में सुशील मौर्य, दिलीप जोशी, सुमित शर्मा, आशीष शर्मा, शंकर मौर्य, दीपक शाक्य, अभिषेक गुप्ता, शिवांश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें