फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकालीं मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी, वजीरगंज और इस्लामनगर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बरात शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गईं। बरात में आकर्षक झांकियां और काली अखाड़े शामिल रहे, जिन्हें देखने के लिए काफी भीड़ जुटी। शोभायात्राएं निकाले जाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

उझानी। अहीरटोला मोहल्ला से निकली बरात में दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पहले पूजन किया फिर राम दरबार की झांकी की आरती की। इसके बाद राम बरात किलाखेड़ा, बाजारकलां, साहूकारा मोहल्ला होकर मेन मार्केट में पहुंची तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अंकुर वार्ष्णेय की अगुवाई में करीब सौ झांकियां शामिल हुई। बहजोई, मुरादाबाद, बरेली, मथुरा आदि के कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। देर रात घंटाघर चौराहे पर पहुंची बरात में काली अखाड़ा के कलाकारों ने धूम मचा दी। व्यवस्थाओं में कमेटी अध्यक्ष अजय चौधरी, रोहताश गुप्ता, धनसुख अग्रवाल, अरविंद शाक्य, शंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा आदि का सहयोग रहा।
वजीरगंज। बरात को भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता एवं थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने हरी झंडी दिखाई। लक्ष्मी नारायण मंदिर से बरात की शुरुआत हुई, जिसका समापन रामलीला मैदान पर हुआ। बरात में भगवान राम समेत 50 से अधिक झांकियां शामिल रहीं। राहुल वार्ष्णेय, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, विमलेश गुप्ता, रवि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस्लामनगर। श्री राम की शोभायात्रा सेठ भिखारी दास के मंदिर से शुरू हुई जिसमें श्री राम दरबार, बजरंग दल अखाड़ा, हर-हर महादेव अखाड़ा समेत एटा , हाथरस व मथुरा र्से आइं स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा डाकखाना रोड, मेडिकल चौराहा, मोहल्ला होली आदि से होती हुई रामलीला स्टेज पर समापन हुई। पूर्व चेयरमैन वाहिद खान ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। बरात की व्यवस्था में मेला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, मुनेंद्र आर्य, सुधाकर मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें