फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में जीती कुक्कू की टीम

Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी(बदायूं)।
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनाथ मेंदीरत्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
एमजीपी कॉलेज के मैदान पर चल रहे रामनाथ मेंदीरत्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में कुक्कू की टीम और सुभानिया क्लब के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से नतीजा अनिर्णय के हालात में पहुंचने लगा लेकिन कुक्कू की टीम के रियाजुल ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागकर टीम को जीत दिला दी।
फुटबॉल मैच शुरू होने पर दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि डॉ. नईमउद्दीन ने परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के प्रदर्शन की सलाह दी। नवेद खांन की सुभानिया क्लब और विजय सक्सेना की कुक्कू टीम ने मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल प्रेमियों को लुत्फ उठाने के लिए प्रेरित किया। दोनों टीम के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की वजह के बीच कुक्कू की टीम के रियाजुल ने अंतिम वक्त पर पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागकर टीम को विजय दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद कुक्कू की टीम के खिलाड़ियों ने रियाजुल को कांधों पर उठा लिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर ही खुशी का भी इजहार किया। विजेता टीम के रियाजुल को डॉ. नईमउद्दीन ने स्म़ृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। कुक्कू की टीम दो मैच जीत कर सेमीफाइनल के मुकाबले में खेलने की दावेदार हो गई। इस मौके पर चंद्रमोहन, आरफीन बदर, चांद मोहम्मद, संजीव सक्सेना, रहमत हुसैन, कमलकांत, अनूप सोलंकी, देवेश गुप्ता, रवेंद्र गुप्ता, पप्पू यादव, अब्दुल हसन और योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें