बदायूं। दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे रोडवेज बसों व ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी भी सतर्क हो गई है। ट्रेनाें में यात्रियों के चढ़ने व उतरने के दौरान विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिवाली को लेकर अब महज चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ राजस्थान आदि से लोग ट्रेनों से बरेली या मथुरा तक पहुंचते हैं। इसके बाद यहां ट्रेन से आते हैं। बदायूं से बरेली, लालकुआं व टनकपुर तक व दूसरी तरफ कासगंज व मथुरा तक ट्रेन जाती है। दिवाली के मद्देनजर पिछले एक-दो दिन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। पैसेंजर ट्रेनों का हाल यह है कि लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। संवाद