फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kupwara Attack: बलिदानी मोहित के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, 'भारत माता की जय' से गूंजा सभानगर

Sun, 28 Jul 2024 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देश रक्षा के लिए बलिदान हुए जवान मोहित राठौर के अंतिम दर्शन को सभानगर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा गांव मोहित राठौर की शौर्यगाथा से गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
बलिदानी मोहित राठौर को दी अंतिम सलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जनपद के रहने वाले सेना के जवान मोहित राठौर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के हमले में बलिदान हो गए थे। सैनिक के बलिदान की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शनिवार शाम बरेली लाया गया। वहां से उनके गांव सभानगर लाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इस्लामगर से उनके गांव तक पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन


इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर निवासी मोहित राठौर का शुक्रवार रात कुपवाड़ा में घुसपैठियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हो गया था। शनिवार देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर बरेली हवाई जहाज से लाया गया। जहां से रविवार सुबह सेना के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर बदायूं पहुंचे। इससे पहले इस्लामनगर से सभानगर गांव तक लोगों की भीड़ जुट गई। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए सड़क पर जगह-जगह लोग जुट गए थे। लोगों ने फूल बरसाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। 


 

विज्ञापन

शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए तमाम नेता और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। मोहित 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। करीब दो साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी। बलिदान की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रूचि का रो-रोकर बेसुध हो गई। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें