फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक  ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 01 Jul 2016 12:14 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर स्टेशन का मामला
  फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास अमित शर्मा नाम के युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। परिवार वाले उसका शव अपने साथ ले गए। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव तौरनपुर निवासी अमित शर्मा (26) पुत्र रामभजन लाल आंध्र प्रदेश में रहकर एक शराब फैक्ट्री में काम करता था। यहां हादसे में उसका एक हाथ कट गया  था। मुआवजे के रूप में अमित को छह लाख रुपये मिले थे। इसके बाद से वह घर पर रह रहा था। बुधवार रात किसी बात पर अमित का परिवार में ही विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया। अमित ने आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह होने पर शव की शिनाख्त हुई। खबर मिलने पर पहुंचे परिवार वाले शव अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनके पास कोई सूचना नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें