फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

Fri, 01 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
निजामपुर के गांव पांचनौता के रोपड़ सराय सड़क मार्ग पर बांध के पास गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर को ग्रामीण बाबूलाल अपने घर की तरफ जा रहा था कि उसने देखा की एक संदिग्ध व्यक्ति गड्ढे में पड़ा है। इस पर ग्रामीण बाबूलाल ने तुरंत इसकी सूचना निजामपुर चौकी में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामेश्वर ने शव को कब्जे लिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें