कछला चौराहे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी मदनलाल की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता को कांवड़िया की बाइक ने रौंद दिया। सुनीता भी कांवड़ भरकर शिवालय की ओर चली थी। घायला सुनीता को रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वितरोई मोड़ के पास बाइक सवार शिवभक्त बदायूं के चूना मंडी निवासी विजय वर्मा (45) और नाहर खां सराय के गुलफान (24) बाइक फिसलने से जख्मी हो गए। ट्रैक्टर से गिर कर लालपुल निवासी 27 वर्षीय प्रमोद कुमार भी घायल हो गया।
करुआ पुल के पास कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरेली से जल भरने को बाइक से चले बरेली की बीडीए कालोनी निवासी अमन (20) पुत्र नन्हेलाल , राहुल (19) पुत्र रामपाल, राजीव (21) पुत्र जगदीश सिंह को रौंद दिया। हादसो में तीनों गंभीर रूप घायल हो गए। आंवला निवासी साइकिल सवार सुरेंद्र साइकिल फिसलने से घायल हो गए। बदायूं में सम्राटनगर निवासी सोहनपाल की पत्नी रामवती बाइक से गिर कर लहूलुहान हो गई। बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी बाइक सवार उदयवीर सिंह (23) पुत्र रोशनलाल और उसका दोस्त सुजान सिंह (25) घायल हो गया। घायलों में अमन और राहुल को बरेली रेफर कर दिया गया है। घायल कांवड़ियों में भी किसी ने भी हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
गंगा में डूबने से बचा शिवभक्त
कछला। रविवार रात कांवड़ भरने गंगाघाट पर पहुंचे बदायूं के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी शिवभक्तों में रामलाल का 16 वर्षीय बेटा नितिन नहाते वक्त डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचा दिया। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने नितिन को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। होश आने पर नितिन के दोस्तों के चेहरों पर खुशी लौट आई।