फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का रजिस्ट्री ऑफिस में हंगामा, आत्महत्या की कोशिश

Sat, 22 Aug 2015 12:12 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
40 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय में एक जमीन का बैनामे में अडंगा डालने के लिए जमकर हंगामा किया। उसने अपने गले में दुपट्टा लपेटकर फांसी लगाने की कोशिश की, तो मौके पर लोगों ने रोक लिया। इस पर बेहोश होने का नाटक कर जमीन पर लेट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया। बाद में उसके देवर और देवर के पुत्र को पकड़कर थाने ले गई।  
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी दुलारे की मां सर्रो अपने घर के पास पड़ी कुछ जमीन का बैनामा अपनी विवाहिता पोती रानी पत्नी शादाब के नाम कराने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय आईं। दुलारे के रिश्ते में मामा छोटे उनके घर के पास ही रहते हैं। छोटे की पत्नी वसीम बेगम (40) को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि सर्रो अपनी पोती के नाम जमीन  का बैनामा कर दे। वह अपने घर के पास पड़ी इस जगह को अपनी बताती आ रही है। जब वसीम को पता चला कि इस जमीन का बैनामा हो रहा है तो वह अपने देवर भूरे और भूरे के पुत्र नईम के साथ रजिस्ट्री कार्यालय आ गई। यहां उसने हंगामा खड़ा कर दिया। वह दुलारे की मां और अन्यों लोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गई। यही नहीं उसने फांसी लगाने की बात कहते हुए अपने गले में दुपट्टा डालकर उसे खींचना शुरू कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने वसीम बेगम के देवर भूरे और देवर के पुत्र नईम को पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली ले आई। इस हंगामे के कारण बैनामा रुक गया। इस ड्रामे के कारण सरकारी कार्य में काफी देर तक रुकावट आई। वसीम बेगम के पति छोटे को पता लगा तो वह भी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गया। एक परिचित प्रलेखक के बिस्तर पर बैठ गया। उसने जमीन को अपना बताया। कहा कि वह मुकदमे से इस जमीन को जीत चुका है। इसका बैनामा नहीं हो सकता। उसने इस मामले में दुलारे, निराले और शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी। लेकिन पुलिस ने थाना कोतवाली का मामला बताकर उसे कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

----
हंगामा करके बैनामा नहीं रोका जा सकता
रजिस्ट्री कार्यालय के गेट पर चैन डालकर ताला लगवा दिया गया है। अब केवल एक व्यक्ति ही एक बार में प्रवेश कर पाएगा। यहां प्रवेश पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। हंगामा हुआ था। कोई भी बैनामा इस तरह हंगामा करके नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन

-योगेश नाथ, सब रजिस्ट्रार
----
वहां हंगामा कर रहे दोनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। भूरे और नईम पर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
-भोलू सिंह भाटी, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें