स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से चलती हुई बाइक से महिला गिर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा बदायूं-बिल्सी रोड पर शनिवार दोपहर हुआ। पुलिस को खबर दे गई है।
बिल्सी थाने के गांव दिधौनी निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी रामसुमिरन (50) के साथ शनिवार को बाइक से बदायूं की ओर आ रहे थे। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली। चलती हुई बाइक से रामसुमिरन गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।