फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से टकराई जीप, सात घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा-उतरौला मार्ग पर शनिवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के जोतिया गांव के पास गोंडा से धानेपुर जा रही एक सवारी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में जीप में सवार सात यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक जीप को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे गोंडा-उतरौला मार्ग पर एक कमांडर जीप सवारियां लेकर गोंडा से धानेपुर की तरफ जा रही थी। जीप में सवार यात्री सुनील शर्मा निवासी धौरहरा थाना धानेपुर ने बताया कि चालक जीप को काफी तेज गति से चला रहा था।

सुनील के अनुसार जीप धानेपुर थाना क्षेत्र के जोतिया गांव के समीप गन्ना क्रय केंद्र के निकट पहुंची ही थी कि क्रय केंद्र से निकल रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के फेर में चालक जीप से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन


जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक के बाद एक दो पोल तार समेत टूटकर सड़क पर गिर गए। जीप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में जीप में सवार धानेपुर थाना क्षेत्र के सेवकपुरवा गांव निवासी सफाईकर्मी धर्मेद्र पांडेय, धौरहरा गांव निवासी पिंटू व सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा चार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं।  शोर सुनकर धानेपुर गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और घायलों को जीप से बाहर निकाला।

हादसे की सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिये गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा। जबकि मामूली रूप से घायल चार यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दरोगा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें