दलित युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट युवती की मां ने दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।
फैजगंज बेहटा थाने के एक गांव की युवती शुक्रवार शाम घर से खेत पर जाने के लिए निकली थी। युवती की मां का आरोप है कि अरविंद और मनोज ठाकुर ने रास्ते में उसे दबोच लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती घर पहुंची। मां को घटना के बारे में बताया। मां उसको लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार रात 11 बजे अरविंद और मनोज के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। यह सामूहिक दुष्कर्म है या कुछ और, इसकी जांच की जा रही है। वहीं दबी जुबान से गांव के लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रहे हैं।