फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटा, घर में की तोड़फोड़

Thu, 26 Feb 2015 07:49 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती थाना क्षेत्र के गांव मेवली में एक आम रास्ता को ईंटें डालकर बंद किया गया तो महिला ने विरोध किया। दबंगों को इस महिला को मारा-पीटा और उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। थाने में भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित महिला के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग यहां पहुंचे और प्रदर्शन कर कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में हरप्यारी पत्नी ओमप्रकाश ने कमिश्नर को बताया कि 25 फरवरी को गांव के इन दबंगों से उसने कहा कि रास्ता बंद कर देने से हम लोग कैसे निकल पाएंगे। इस पर चार लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। उघैती पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पीड़ित हरप्यारी के साथ तमाम महिलाएं थीं। सभी ने न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर राम प्रसाद, ओमकार, जीवाराम, देवकी नंदन, मोहन, गीता, नन्हीं, राजेश कुमार आदि शामिल आदि शामिल थे। इधर, अलापुर की तमाम महिलाओं ने भी ज्ञापन देकर कहा कि उनकी समाजवादी पेंशन उनके खाते में नहीं पहुंच रही है। मैला ढोने से मुक्त हुई स्वच्छकार महिलाओं ने स्वरोजगार मांगने के लिए कमिश्नर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें