फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप्प के संदेशों पर रहेगी खुफिया नजर

Wed, 16 Mar 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर कानून एवं शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते  हुए बंद गाड़ियों की रात्रि में चेकिंग की जाएगी। होली के दिन तेज गति से  शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही व्हाट्स एप्प के संदेशों पर खुफिया नजर रहेगी, जिससे कोई अफवाह न फैलने पाए।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने होली की  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार को आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ मनाने  के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साफ सफाई, नियमित पानी एवं  विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई  जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐहतियात के तौर पर सभी सीएचसीए, पीएचसी और  जिला चिकित्सालय में चिकित्सक, एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक सौमित्र यादव ने कहा कि त्योहार पर खरीदारी के कारण बाजार में अधिक  भीड़भाड़ होने के कारण पुलिस बल द्वारा आज से ही पैदल गश्त की व्यवस्था की  गई है। होली के दिन नवयुवकों द्वारा शराब पीकर तेज गति से बाइक चलाने पर  रोक लगाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। रात्रि में बंद गाड़ियों की सघन चेकिंग होगी। व्हाट्स एप्प के संदेशों पर नजर रखी जाएगी। 
इस अवसर पर अपर  जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, एसडीएम सदर प्रदीप यादव सहित अन्य अधिकारी, नागरिक, पालिका सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोतवाली में बनेगा नियंत्रण कक्ष
बदायूं। होली पर कोतवाली में 23 व 24 मार्च को नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी।  जिला मजिस्ट्रेट शंभूनाथ ने नियंत्रण कक्ष की समस्त जिम्मेदारियां मंडी  परिषद के उप निदेशक आफताबउर्रहमान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड  प्रथम अतुल कुमार अग्रवाल तथा नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता अनूप  मिश्रा को सौंपी हैं।

कानून, शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नामित
बदायूं। होली पर कानून व्यवस्था तथा सांप्रदायिक  सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट शंभूनाथ ने बदायूं नगर क्षेत्र की  जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट, सदर तहसील क्षेत्र उप जिला मजिस्ट्रेट बदायूं,  बिसौली तहसील क्षेत्र उप जिला मजिस्ट्रेट बिसौली, तहसील क्षेत्र सहसवान उप  जिला मजिस्ट्रेट सहसवान, तहसील क्षेत्र दातागंज उप जिला मजिस्ट्रेट  दातागंज तथा संपूर्ण बिल्सी तहसील क्षेत्र की कानून व्यवस्था को उप जिला  मजिस्ट्रेट बिल्सी को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें