फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास चल रहा था  बूचड़खाना, एक गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फैजगंज बेहटा/आसफपुर।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मौके से दो कटे और एक जीवित गोवंशीय पशु बरामद
चार मांस तस्कर भागे, काटने के औजार भी मिले
बेखौफ हुए मांस तस्करों ने थाने से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर जंगल में बूचड़खाना बना लिया। गोवंशीय पशुओं का वध करके मांस सप्लाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर शनिवार तड़के थाना पुलिस ने छापामारी कर फखरुद्दीन नाम के एक मांस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। मौके से दो कटे हुए और एक जीवित गोवंशीय पशु भी बरामद हुआ। 
फैजगंज बेहटा कस्बे में थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर जंगल में मांस तस्कर गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। शनिवार तड़के मुखबिर से एसआई सत्यवीर सिंह को इस संबंध में सूचना मिली। उन्होंने फोर्स के साथ मौके पर छापामारी की। आधा दर्जन मांस तस्कर यहां गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। पुलिस को देखकर चार तस्कर भाग गए। पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर आठ के निवासी फखरुद्दीन पुत्र शम्मू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मौके से तीन बाइक, दो कटे हुए और एक जीवित गोवंशीय पशु भी मिला। पशुओं को कटाने की कुल्हाड़ी, कई छुरा और मांस तोलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तराजू भी पुलिस ने बरामद की है। मामले में एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। 
 
लक्ष्मीपुर में चल रहे कई बूचड़खाने
बिसौली कोतवाली क्षेत्र का गांव लक्ष्मीपुर भी फैजगंज बेहटा से सटा हुआ है। यहां आधा दर्जन बूचड़खाने चल रहे हैं। किसी के पास पशु काटने के लाइसेंस नहीं हैं। पिछले दिनों इस मामले में शिकायत तत्कालीन डीएम सीपी त्रिपाठी से की गई थी। डीएम ने मामले में जांच मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दी थी। पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पत्र जारी कर उनसे बूचड़ंखानों के बारे में पूछा था। एएमए जिला पंचायत हरपाल सिंह का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से लक्ष्मीपुर में एक भी बूचड़खाने का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। अब देखना है कि अवैध रूप से चल रहे बूचड़ंखाने के खिलाफ कार्रवाई कब होती है। 
विज्ञापन


मांस तस्करी के लिए बदनाम है फैजगंज बेहटा
फैजगंज बेहटा कस्बा मांस तस्करी के लिए बदनाम है। पिछले दिनों पुलिस ने कस्बे के एक घर में बूचड़खाना पकड़ा था। इससे पहले बूचड़खाने पर छापामारी करने पहुंची पुलिस टीम पर मांस तस्करों ने हमला भी किया था। हालांकि, गोवंशीय पशुओं के वध और तस्करी रोकने को पुलिस काफी प्रयास कर रही है। इसके बावजूद स्थित बदतर है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें