दातागंज के गांव कुढ़े में शनिवार सुबह हुआ हादसा
मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से इसके मलबे में दबकर सोनकली नाम की महिला की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ। हादसे की खबर पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई है, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
दातगंज कोतवाली के गांव कुढ़े निवासी चंद्रपाल के घर के पास एक खंडहर पड़ा हुआ है। शनिवार सुबह चंद्रपाल की पत्नी सोनकली इस खंडहर में मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान मिट्टी की दीवार ढह गई। इसके मलबे में सोनवती दब गईं। जब तक उनको बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।