अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में मां-बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी रहीला पत्नी जाहिद का कहना है कि रविवार की सुबह उसकी बकरी का बच्चा पड़ोसी के घर में चला गया। इसी को लेकर चार लोग उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे, जब उसके द्वारा इसका विरोध किया गया, तो चारों आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसका पुत्र नन्हें मियां उसे बचाने आया, तो उसे भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल रहीला ने गांव के ही खालिद, सलमान, फरमान, राशिद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सिलहरी निवासी राकेश पुत्र करन सिंह का कहना है कि वह अपने खेत से खाना खाने घर जा रहा था कि रास्ते में घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर चारों लोगों ने उसे लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। राकेश ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है।