बिल्सी रोड पर भरकुइयां गांव के पास हुआ हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विनय नाम के युवक की मौत हो गई। वह बिल्सी स्थित अपनी ननिहाल में आया था। हादसा मंगलवार देर राम बदायूं-बिल्सी रोड पर सिविल लाइंस थाने के गांव भरकुइयां के पास हुआ।
बरेली के थाना आंवला के गांव पटी गली पुरौना निवासी विनय (24) पुत्र रक्षपाल की बिल्सी में ननिहाल है। मंगलवार को विनय अपनी ननिहाल आया था। यहां से रात में वह बदायूं के लिए निकला। रास्ते में भरकुइयां गांव के पास विनय की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में विनय की मौके पर मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराई गई है।