फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 27 Jun 2015 12:10 AM IST
वजीरगंज/सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े भाई की डांट से झुब्ध युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव गरगइया निवासी सतुल (20) पुत्र ओमेंद्र सिंह का गुरुवार को अपने बड़े भाई अतुल से विवाद हो गया था। अतुल ने उसको डांट दिया। इससे वह क्षुब्ध होकर घर से चला गया। सुबह को सतुल का शव गांव के बाहर राजेंद्र सिंह के बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। सतुल ने अपनी शर्ट से फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। परिवार वालों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही। घटना के बाद सतुल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें