फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी मैनेजर के खिलाफ होगी एफआईआर

Sat, 27 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 रबी फसल के सीजन में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। स्थिति यह बनी थी कि जिले के 735 गांवों में 2,89,593 किसानों को लगभग 355 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसमें से अलग- अलग समय में शासन से अब तक भेजे गए 76.70 करोड़ रुपए जिले के 261 गांवों के किसानों को बांट दिए गए हैं। कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए किसानों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पैसा भेजा गया था, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक की तालबेहट शाखा ने अब तक अन्य ब्रांचों को पैसा ट्रांसफर नहीं किया है। स्थिति यह है कि ट्रेजरी से किसानों के बैंक खाते में भेजा गया करीब पांच करोड़ रुपया पीएनबी ने अन्य शाखाओं को ट्रांसफर नहीं किया है, इससे किसान परेशान होकर अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी उनसे कह रहे हैं कि पैसा बैंक में भेज दिया गया है, लेकिन बैंकों में पैसा नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बैंक के कारणों का पता लगाएं और लापरवाही बरतने पर बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें