फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी पोस्टआफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Sat, 26 Aug 2017 11:40 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
उझानी पोस्टआफ‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोस्टमास्टर के पास पहुंचा धमकी भरा पत्र, पुलिस को सौंपा, कर्मचारियों में दहशत                
विज्ञापन

उझानी के पोस्टआफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे डाकघर के कर्मचारी दहशत में हैं। यह धमकी पोस्टमास्टर के नाम भेजे पत्र के माध्यम से दी गई। पोस्टमास्टर ने धमकी मिलने की सूचना जिला मुख्यालय पर डाक अधीक्षक को देने के साथ ही पुलिस को तहरीर दे दी है। शन रोड पर डाकघर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। धमकी वाला लेटर शुक्रवार को पहुंचा। पोस्टमास्टर चेतन यादव को भेजे गए लेटर में कुछेक दुकानदारों का भी जिक्र है। लेटर मिलने के बाद पोस्टमास्टर ने डाक कर्मियों के साथ बैठकर हालात पर गौर किया। डाक अधीक्षक से फोन पर बात करने के बाद उन्होंने उन लोगों से संपर्क साधा जिनके नाम लेटर में लिखे गए हैं। पोस्टमास्टर ने बताया- धमकी चाहे जिस मकसद से दी गई हो लेकिन मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसा भी संभव है कि कोई डाकघर को उड़ा देने की साजिश रच रहा हो। हालांकि यह पुलिस की जांच में ही साफ हो पाएगा। पोस्टमास्टर शुक्रवार शाम को ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों से मिले। उन्होंने लेटर के बारे में पुलिस कर्मियों को अवगत करा दिया। तहकीकात करने की जिम्मेदारी दरोगा सुनील कुमार को सौंपी गई है। उनका कहना है कि पहले वह लेटर से जुड़ेेे बिंदुओं पर गौर करेंगे।  
---------------      
वर्जन      
धमकी भरे लेटर की वजह से कर्मचारी भी तनाव में हैं। पुलिस को पूरे मामले में तहकीकात कर धमकी देने वालों का पता लगाना चाहिए। ऐसे में अगर कुछ हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चेतन यादव, पोस्टमास्टर      
----------      
वर्जन      
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी कोई बात है तो पोस्टमास्टर को कोतवाली आकर उन्हें अवगत कराना चाहिए था, फिर भी वह सच्चाई का पता कराएंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई करेंगे।
- संजय गोयल, प्रभारी निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें