फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना हेलमेट चला रहे थे, रोड पर फैली बजरी से बिगड़ा संतुलन
कासगंज के गांव नगला मामू के रहने वाले थे दोनों
बरेली-मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक एक खड़े ट्रक जा घुसी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक का संतुलन रोड पर फैली बजरी से गड़बड़ाया। युवक बिना हेलमेट के थे।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे के कछला-उझानी के बीच दहेमू पुलिया के पास हुआ। कासगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक रोड पर पड़ी बजरी के चलते फिसलकर खड़े ट्रक में जा घुसे। दोनों के सिर फट गए। शरीर पर भी चोटें आईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। एक युवक की शिनाख्त अजय 35 पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला मामू, थाना कोतवाली सदर, कासगंज के रूप में हुई। दूसरा इसी गांव का आशीष 30 पुत्र ताराचंद था। बताया जाता है कि आशीष की ससुराल बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में है। आशीष अपने दोस्त अजय को लेकर ससुराल आ रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया। दोनों के परिवारीजन रात 11 बजे उझानी अस्पताल पहुंचे। शव सामने देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने दोनों के शव मॉरचरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें