उसावां में थाने के पास पुलिया पर हुआ हादसा
हरी मटर से भरा ट्रक खाई में पलटने से चालक और क्लीनर घायल हो गए। मटर कानपुर की चकरपुर मंडी से चंदौसी ले जाई जा रही थी। हादसा थाने के पास संकरी पुलिया पर गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करा लिया है।
सोमवार रात एक ट्रक मटर लेकर कानपुर से चंदौसी जा रहा था। उसावां थाने के पास संकरी पुलिया के पास गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक मेंहदी हसन संतुलन खो बैठा। इससे ट्रक खाई में पलट गया। इसी दौरान यहां से गुजर रहा एक मैजिक वाहन भी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मेहंदी हसन और क्लीनर असगर मामूली घायल हो गए। बता दें कि थाने के पास संकरी पुलिया पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। संकरी पुलिया पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही यहां संकेतक हैं। इस वजह से हादसे होते रहते हैं।
---------
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने की वाहन चेकिंग
उसावां। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चा पर नजर रखने को बनाई गई टीम के स्टेटिक मजिस्ट्रेट शिवेंद्र सिंह चौहान ने सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ कस्बे में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान किसी वाहन से कैश बरामद नहीं हुआ।