पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन सदस्य भागने में कामयाब हो गए। इनके कब्जे से सात ट्रैक्टर भी बरामद हुए हैं। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसएसपी सौमित्र यादव ने पांच हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।
एसओ उसहैत कमलेश यादव मंगलवार को शाम एसआई टेकराम, कांस्टेबल बालकराम, विजेंद्र, राजपाल, सुंदरलाल और अजय कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस ने जरीफनगर थाने के गांव दहगवां के अजय उर्फ चिंटू और घोंसली निवासी राम सहाय को गांव टिकरी से एक-एक ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने ट्रैक्टर चोरी के होने की बात बताई। इनके साथी भूरे, शहरयार, अकरम और कादिर भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार बदमाशों केपास से पुलिस ने चोरी के सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी कागजात तैयार करके ट्रैक्टर बेचते थे।