फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो लूट के इरादे से मारी गई सराफ को गोली

Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन
लूटपाट, लेनदेन, समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात सराफा व्यापारी शिवनंदन को गोली मारने के मामले में फिलहाल लूट की बात समझ में आ रही है। हालांकि सोमवार देर रात तक सराफ के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मगर जिस तरह से हाल के दिनों में व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं, इससे यह माना जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी शिवनंदन लुटेरों की गोली का शिकार हुए हैं। उन्हें गंभीर हालत में चंदौसी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत में सुधार होने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। पुलिस का कहना है कि सराफ से लूट इतर भी कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस लूट के अलावा लेनदेन और रंजिश के पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा कायम कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। यहां बता दें कि इस महीने जिले में कई व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। आठ मई को बिनावर में सराफा व्यापारी सोनू को बाइक पर जाते समय बदमाशों ने लूट लिया था। इसकी तरह वजीरगंज में दवा व्यापारी को लूटा गया था। पुलिस इन घटनाओं का अभी कि खुलासा नहीं कर सकी। सोमवार रात इस्लामनगर में सराफा व्यापारी को गोली मार दी गई। जिले में ताबड़तोड़ हुई इन घटनाओं से व्यापारी दहशत में हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें