फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 18 Jul 2016 11:25 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी, सिविल लाइंस और सहसवान में हादसे
सहसवान में युवक को बस ने कुचला, मौत
 अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे बिल्सी, सहसवान और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए। बिल्सी के गांव हैदलपुर के पास दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। सहसवान में बस से कुचलकर एक की जान चली गई। आंवला रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 
सिविल लाइंस थाने के खेड़ा नवादा निवासी मोहम्मद उवैश किसी काम से बिल्सी गया था। सोमवार दोपहर वह वापस बदायूं आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। गंभीर उवैश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंवला रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह हुआ उसकी शिनाख्त शाम को हो सकी। बिसौली कोतवाली के गांव खजुरिया निवासी महीपाल (40) बाइक से कुंवरगांव थाने के गांव हुसैनपुर आया था। यहां से वह लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

सहसवान। कस्बे के मोहल्ला काजी निवासी मोहम्मद अहमद (48) पुत्र हनीफ बदायूं स्थित रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गया था। रविवार रात वह रोडवेज बस से सहसवान लौटा। प्रमोद इंटर कॉलेज के पास बस से उतरते वक्त उसका पैर फिसल गया। इससे वह बस के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर घायल मोहम्म अहमद को परिवार वाले इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मोहम्मद अहमद के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उसके घर में कोहराम का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें