फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिवारों को बंधक बनाकर  नगदी समेत छह लाख की लूट   

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो घरों से एक लाख का सामान ले गए चोर
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला बहादुरगंज में हुईं वारदात 
 नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में गुरुवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। तीन घरों में लूट और दो घरों में चोरी कर बदमाश करीब सात लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली। मामले में पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बदमाश गुरुवार रात सीढ़ी लगाकर मोहल्ला बहादुरगंज के वसीम के घर में घुस गए। हथियारों के बल पर परिवार वालों को बंधक बनाकर 10 हजार रुपये, सोने की चार चूड़ी, मोबाइल और घरेलू सामान समेत करीब एक लाख रुपये का माल लूट लिया। इसके बाद अशरफ के घर से बदमाशों ने नगदी-जेवर समेत करीब एक लाख का माल साफ कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने इशरत के घर को निशाना बनाया। कुछ ही दिनों में इशरत की बहन की शादी होनी है। इशरत के पूरे परिवार को असलहों के बल पर कब्जे में लेने के बाद बदमाशों ने तीन लाख रुपये नगद और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन

वहीं, चोरों ने उसी मोहल्ले के शमशुल के घर से नगदी और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का माल उड़ा लिया। पड़ोस में ही इशरार के घर को भी चोरों ने साफ कर दिया। इशरार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ है। उसके घर के ताले तोड़कर चोरों ने घर साफ कर दिया। यहां से बदमाश कितना माल समेट ले गए। इस बारे में इशरार के लौटने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की है। 
 
पुलिस को भनक तक नहीं
उझानी। आधा दर्जन बदमाश करीब तीन घंटे तक वारदातों को अंजाम देते रहे। इस दौरान बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट और तीन घरों में चोरी की। इस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने का आदेश आईजी स्तर से दिया गया है। इसके बावजूद उझानी में यह वारदात पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाती है। गौर करने वाली बात यह है कि कांवड़ यात्रा रूट में उझानी कोतवाली सबसे महत्वपूर्ण है। कछला गंगाघाट भी उझानी कोतवाली के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन

 
तीन घरों में चोरी हुई है। लूट की बात गलत है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। पड़ताल की जार ही है। घटनाओं का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-गोपी चंद्र यादव, इंस्पेक्टर उझानी
 
उप स्वास्थ्य केंद्र से हजारों का माल चोरी
उघैती। गुरुवार रात चोरों ने उघैती के गांव खितौरा में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरों ने यहां से 1200 रुपये की नगदी, एक सोलर प्लेट और एक बैटरी चोरी कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें