फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपति के घर से लाखों का माल साफ

Mon, 21 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां के वार्ड नंबर एक में रहने वाले डॉ. मुकेश तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. रेखा तिवारी के घर में ही होम्योपैथिक क्लीनिक है। शनिवार रात क्लीनिक बंद करने के बाद डॉक्टर दंपति घर में सो गए। रात में किसी वक्त चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए। डॉ. दंपति की मानें तो दो कमरों और दो सेफ का ताला तोड़ने के बाद चोर चार लाख रुपये नगद, जेवर आदि समेत करीब 22  लाख रुपये का माल ले गए। सुबह को जब वह लोग जागे तो चोरी के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन

खबर पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर क्लू खंगाले। मकान की दीवारें करीब 15 फीट ऊंची हैं। पुलिस ने आस-पास तलाश किया तो कुछ दूरी पर खेतों में जेवरों के खाली डिब्बों समेत कुछ सामान पड़ा था। इसे सील किया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी नमूने लिए हैं। चोरी की खबर लगते क्षेत्र के लोग खैर खबर लेने उनके घर पहुंचे।
घटना को पुलिस मान रही संदिग्ध
उसावां। डॉक्टर दंपति के घर दीवारें करीब 15 फीट ऊंची हैं। कहीं से घर में घुसने की जगह भी नहीं है। ऐसे में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। खेत में जो सामान मिला है उसमें आर्टिफिशयल ज्वैलरी है। हालांकि घर के सहारे एक विद्युत पोल लगा हुआ है। इस पोल के सहारे भी चोरों का घर में घुसना संभव नहीं है। एसओ जमीरुल हसन ने बताया कि फिलहाल पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें