फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को चकमा देेकर जेवर ले उड़े उचक्के

Sat, 12 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला संख्या एक निवासी कौशल किशोर माहेश्वरी की मुख्य बाजार स्थित बालाजी चौक पर सर्राफे की दुकान है। शनिवार को दिन के एक बजे उनकी दुकान पर तीन लोग सोने के आभूषण खरीदने आए। इसमें से एक ने सबसे पहले नाक की लौंग को 11 सौ रुपये में खरीदा। साथ ही सोने के कुंडल दिखाने के लिए कहा। उन्होंने करीब 57 ग्राम वजन की एक पोटली उनके सामने रखी, जिसमें कई जोड़ी कुंडल थे। तभी तीन में एक व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझा लिया। दो लोगों ने उस पोटली को गायब कर दिया। इसके बाद वह निकल गए।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उनके पुत्र आयुष माहेश्वरी ने कुंडलों की पोटली के बारे में पूछा, तो उनके होश उड़ गए। इतनी देर में तीनों लोग गायब हो चुके थे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इस घटना से सर्राफा व्यवसायियों में हड़कंप है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें