फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने लाखों का माल साफ किया

Thu, 29 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार रात बंद पड़े दो घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के वार्ड नंबर सात निवासी गौरव शर्मा और विकास शर्मा अपने परिवारों के साथ बाहर रहकर नौकरी करते हैं। यहां दोनों के घर बंद पड़े हुए थे। मंगलवार रात किसी वक्त मौका मिलने पर चोरों ने दोनों के घरों के ताले तोड़ लिए। इसके बाद दोनों घरों से नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। आस पड़ोस के लोगों को बुधवार सुबह चोरी के बारे में पता लगा। इसके बाद दोनों भाइयों को खबर दी गई। खबर मिलने पर गौरव शर्मा यहां पहुंच गया। उसका दूसरा भाई अभी नहीं आया है। गौरव शर्मा के मुताबिक दोनों घरों से करीब दो लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। गौरव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें