फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होश में आया युवक, बोला बदमाशों ने लूटा

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- रविवार तड़के तीन बजे सिरसौली के रास्ते में पड़ा मिला था बेहोश
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी पंकज सक्सेना रविवार तड़के सिरसौली रोड पर घायलावस्था में बेहोश पड़े मिले। बाइक तो मिल गई लेकिन नकदी समेत सोने की चेन लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।      
अब्दुल्लागंज निवासी पंकज सक्सेना शनिवार शाम को बाइक से रिश्तेदारी में गए। तड़के करीब तीन बजे वह घर को चले। सिरसौली के रास्ते में वह सुबह में बेहोश पड़े मिले। भनक लगते ही मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना समेत गांव के कई लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। पंकज के सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है। घायल पंकज ने बताया- कार सवार अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। अज्ञात बदमाश 16 हजार रुपया नकद, सोने की चेन, दो सेलफोन, पर्स समेत एटीएम कार्ड और बाइक लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल पंकज से घटनाक्रम की जानकारी की। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि उन्हें मौके पर ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जो लूट की घटना की ओर इशारा करता, लेकिन बाइक सड़क के पास खड़ी मिली। घायल पंकज की ओर से अजीत सक्सेना ने लूट की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए तहकीकात शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें