थाना क्षेत्र के गांव परौली में शनिवार की रात एक ईट-भट्ठे पर चौकीदार द्वारा अचानक चली गोली से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो लोग मामूली तौर पर घायल हो गए। मृतक के पिता की ओर से थाना पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है।
एसओ बृजेश कुमार यादव ने बताया कि 23 मई की रात परौली स्थित एक ईट भट्ठे पर गांव के नरेंद्र (19) पुत्र रामस्वरुप मजदूरी कर रहा था। भट्टा मालिक के पुत्र पंकज कुमार दिन में उसे घर से बुलाकर ले गए। शनिवार की रात करीब आठ बजे चौकीदार रविंद्र पुत्र गुलजारी लाल के हाथ में लगे तंमचे से अचानक गोली चल गई। जो मजदूरी कर रहे नरेंद्र के जा लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा आदित्य पुत्र रामधुन एवं तसलीम पुत्र लल्लन के भी कुछ छर्रे लगे हैं। वे मामूली रुप से घायल हो गए हैं। एसओ ने बताया कि मृतक के पिता रामस्वरुप ने भट्ठा मालिक के पुत्र पंकज कुमार, पप्पू पुत्र रामधुन, जयसिंह पुत्र पूसे एवं चौकीदार रविंद्र पुत्र गुलजारी लाल के खिलाफ पुत्र को जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है।