थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर 30 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। उसने महिला को बदनीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है।
कोर्ट परिसर में महिला ने किया ड्रामा
बदायूं। अपहृत किशोरी की बरामदगी के बाद उसकी स्वतंत्र सहमति पर उसे रिहा किए जाने पर किशोरी की बहन ने कोर्ट में काफी ड्रामा किया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला। वह खुद के गले में साड़ी का फंदा डालकर उसे खींचने लगी। इससे यहां हड़कंप मच गया। किशोरी का अपहरण पिछले दिनों इस्लामनगर के एक गांव से हुआ था। उसे बरामद करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने बरामद किशोरी को स्वतंत्र कर दिया था।
प्रतिनिधि को फोन पर गालियां दीं
इस्लामनगर। एक माननीय के
प्रतिनिधि को फोन पर थाना क्षेत्र के गांव दजरामपुर के एक युवक ने गालियां
दे दीं। इससे खफा प्रतिनिधि ने पुलिस को फोन करके युवक को पकड़वा लिया। रात
पर पुलिस ने उसे थाने में रखा। गांव के सैकड़ों लोग भी थाने पहुंच गए। बाद
में माफी मांगने और परिवार वालों की मनुहार पर बिना किसी कार्रवाई के
प्रतिनिधि के कहने पर पुलिस ने उसे थाने ही छोड़ दिया। मामला इलाके में
चर्चा का विषय बना हुआ है।