फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया तीन सगे भाइयों पर गैंगरेप का आरोप

Fri, 03 Apr 2015 12:16 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन सगे भाइयों पर घर में घुसकर गैंगरेप और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे पेशबंदी मान रही है।
विज्ञापन

एक गांव की 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि बुधवार रात वह अपनी पशुशाला में सो रही थी। गांव के ही सुरेश, सर्वेश और राजेश तीनों सगे भाई उसके घर में घुस आए। तीनों ने उसको बंधक बनाकर कर रेप किया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की कोशिश की।
एसओ कुंवरगांव मेराज अली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया इसमें उसके शरीर पर कोई जख्म नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि घटना पेशबंदी की है। आरोपी महिला के पति का तीनों सगे भाइयों से विवाद चल रहा है। एक मामले में महिला के पति के खिलाफ सुरेश वादी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें