फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर भरे ट्रक ने बाइक  रौंदी, महिला की मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोड पर जाम लगाकर ट्रक में आग लगाने की कोशिश
पुलिस ने बमुश्किल पाया गुस्साये ग्रामीणों पर काबू
 बिल्सी-मुजरिया रोड पर नैथुआ तिराहे के पास पत्थर से भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और युवक जख्मी हो गया। हादसे से गुस्साए गांव के लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। ट्रक को भी फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह  से स्थिति पर काबू पाया। करीब दो घंटे तक बिल्सी-मुजरिया रोड जाम रहा। 
मुजरिया थाने के गांव समसपुर बल्लू निवासी राजन (19) पुत्र जसवीर अपनी ताई सुगाहा देवी (44) पत्नी खुशीराम के साथ बाइक से बिल्सी स्थित रिश्तेदारी में गया था। यहां से दोपहर राजन अपनी ताई के साथ वापस लौट रहा था। मुजरिया में नैथुआ तिराहे के पास उसकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में सुहागा देवी की मौके पर मौत हो गई और राजन घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राजन के गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने रोड जाम करने के बाद ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। मुजरिया थाने के साथ बिल्सी थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे के बाद पुलिस शव हटाकर जाम खुलवा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें