फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने से ट्रैक्टर समेत कटर मशीन चोरी

Thu, 04 Feb 2016 07:02 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला रायपुर से घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर और कटर मशीन चोरी हो गई। मालिक ने ट्रैक्टर आसपास इलाके में तलाश भी किया, लेकिन सुराग नहीं लगने पर अगले दिन कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा। गांव के ही दो लोगों पर शक जताते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है।
नगर में पंजाबी कालोनी निवासी विनोद कुमार का पैतृक गांव बुटला रायपुर है। गांव में कृषि योग्य भूमि और और मकान भी है। कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर उसके घर के सामने खड़ा था। ट्रैक्टर के साथ कटर मशीन भी थी लेकिन रात में चोर उसे ले गए। तड़के इसकी भनक लगी तो ट्रैक्टर मालिक विनोद भी घर पर पहुंच गया। विनोद ने आसपास इलाके में भी तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि गांव के दो  लोग उसे पिछले काफी समय से धमकाते रहे हैं। वह नहीं चाहते कि उसक परिवार गांव में रहे। विनोद उन्हीं लोगों पर शक जताते हुए कोतवाली आकर पुलिस को नामजद तहरीर भी सौंप दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनाक्रम के बारे में जानकारी भी हासिल की। मामले की तहकीकात में जुटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें