फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत सवा लाख का  माल समेट ले गए चोर

Fri, 01 Jul 2016 11:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीछा किया तो चोरी की दोनाली बंदूक, बाइक छोड़ भागे
 थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा गूजर में दीवार फांदकर एक घर में घुसे चोर नगदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। चोरों ने एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी चोरी कर ली। जाग होने पर गांव के लोगों ने पीछा किया तो बंदूक और एक बाइक खेत में छोड़कर भाग गए।
गांव कोड़ा गूजर निवासी श्याम सिंह के घर में गुरुवार की रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। जब चोर घर में हाथ साफ करके निकल रहे थे तभी श्याम सिंह की पत्नी राममूर्ति जाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग भी जाग गए। श्याम सिंह ने घर में देखा तो 30 हजार रुपये समेत करीब सवा लाख रुपये का माल और लाइसेंसी दोनाला बंदूक गायब थी। गांव वालों ने घेराबंदी कर चोरों का पीछा किया। इस दौरान चोर रास्ते में एक खेत में लाइसेंसी बंदूक छोड़कर भाग गए। एसओ एपी सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीन घरों से लाखों रुपये का माल चोरी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरों से चोरों ने गुरुवार रात लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना क्षेत्र के गांव भदरौल में बीती रात चोर महेश के घर में घुस गए। यहां से 50 हजार रुपये नगद और जेवर समेत करीब एक लाख का माल साफ कर दिया। इसी गांव में चोरों ने बाबू लोहार की दो बकरियां चोरी कर लीं। गांव मुस्कारा में चोरों ने गोपाल के घर से 15 लीटर मेंथा आयल और 10 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें