फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा हत्याकांड के आरोपी को जेल भेजा

Fri, 01 Jul 2016 11:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी
 बिनावर थाने के दरोगा सर्वेश यादव की हत्या के आरोपी राम तीरथ को शुक्रवार को पुलिस ने स्पेशल जज डकैती की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को एसएसपी ने टीमें बनाई हैं।
बिनावर थाने के गांव घट बहेटी मेें 22 जून की रात बदमाशों से मुठभेड़ में दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए थे। घायल बदमाश कल्लू यादव को पुलिस ने दबोच लिया। दो बदमाश दरोगा का सर्विस पिस्टल लेकर फरार हो गए थे। कल्लू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने दो साथियों के गलत नाम-पते पुलिस का बताए थे। बाद में कल्लू की भी मौत हो गई। इसके बाद नन्हे यादव नाम के बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन

बदमाशों की गिरफ्तारी को एसटीएफ के साथ एसओजी को लगाया गया था। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी एसटीएफ और एसओजी ने शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव नौगवां निवासी राम तीरथ पुत्र रतीराम को उसहैत थाना क्षेत्र में अटैना पुल के पास से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दरोगा का लूटा गया सर्विस पिस्टल भी मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने रामतीरथ को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नन्हे के बयान दर्ज करने को दी अर्जी
बदायूं। मुठभेड़ की विवेचना कर रहे शहर कोतवाल मनोज कुमार ने शुक्रवार को स्पेशल जज डकैती विकास कुमार की कोर्ट में अर्जी देकर जेल गए बदमाश नन्हे यादव के 161 के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है। जल्द ही नन्हे के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कुछ और बदमाशों के नाम प्रकाश में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें