फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में अब सात साल की बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 17 Apr 2015 12:37 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब बच्चियां भी महफूज नहीं हैं। दो दिन में मासूम बच्चियों से रेप के दो मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को शहर के लालपुल इलाके में डेढ़ साल की मासूम बच्ची से रेप हुआ था। अब उघैती थाने के एक गांव में दुकान पर टॉफी लेने गई सात साल की बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म किया है। घटना बुधवार की है। गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उघैती थाने के एक गांव की बच्ची बुधवार शाम अपने पड़ोस में ही परचून दुकानदार की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। किशोरवय दुकानदार के घर में उस समय कोई नहीं था। वह बहाने से बच्ची को घर में ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को टॉफी देकर उसके घर भेज दिया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। उसको रक्त स्राव हो रहा था। मां ने उसकी हालत देखी तो वह समझ गईं।
आरोपी और पीड़िता एक ही बिरादरी के होने की वजह से पहले पंचायत करके समझौते की कोशिश की गई। बुधवार को ही परिवार वाले बच्ची को इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां डॉक्टरों ने पुलिस केस होने की बात कहकर इलाज से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्ची को लेकर पिता फिर से गांव आया। गुरुवार को वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्ची को देर रात मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ सहसवान उमेश यादव ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना कर बच्ची के परिवार वालों से बात की। बताया जाता है कि दुकानदार भी किशोरवय है। उसकी उम्र 14-15  वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल को भेजा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें