फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से कुचला गया अंकुर का सिर, कई हड्डियां चकनाचूर हुईं

Fri, 10 Feb 2017 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-हाईवे किनारे खुले आसमान के नीचे दिया वारदात को अंजाम
 स्टेडियम के सामने जिस मैदान में अंकुर चौहान का शव मिला वहां कई जगह खून के निशान थे। घटना स्थल की स्थिति साफ बताती है कि अंकुर को तीन जगहों पर ईंटों से कुचला गया। इसके बाद शव हाईवे किनारे खाई में फेक दिया गया। मौके से पुलिस ने वह ईंटें भी बरामद की हैं, जिनसे कुचल कर अंकुर की हत्या की गई।
सपा नेता सुरेश पाल सिंह चौहान के भतीजे आवास विकास के अंकुर की पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही है। अंकुर टीवी का शोरूम चलाता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो अंकुर के सिर की हड्डी कई जगह से टूटी थी। सिर की हड्डी का कुछ टुकड़ा भी नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी अनिल यादव ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश बोले, मैं इलाहाबाद में आरोप झूठा
बदायूं। अंकुर की हत्या के मामले में नामजद अंबियापुर की ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति सर्वेश यादव ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि वह एक मुकदमे के सिलसिले में हाईकोर्ट आए हुए हैं। उनका अंकुर की हत्या से कोई सरोकार नहीं है। सर्वेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी विजेता यादव कई दिनों से इटावा स्थित रिश्तेदारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें